फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़कर तीन लाख की नगदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक ग्रामीण के घर के ताले तोड़कर तीन लाख की नगदी सहित करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर की है। यहां कुलदीप सिंह का परिवार रहता है। वह बृहस्पतिवार की रात परिवार सहित गांव में आयोजित देवी जागरण में शामिल होने गया था। तड़के परिवार सहित वापस आया तो गेट के ताले टूटे देखकर चौंक गया। भीतर जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे तीन लाख रुपये नकद व आभूषण आदि गायब थे। कुलदीप ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले अपना अपना ट्रैक्टर बेचा था। पैसे घर पर ही रखे हुए थे। कुलदीप ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंची व घटना स्थल का मौका मुआयना कर पीड़ित से पूछताछ की। समाचार भेजे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि गांव में चोरी की सूचना उन्हें मिली थी। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें