फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे की पैरवी कर घर लौट रही विवाहिता को तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ससुराल वालों ने न्यायालय में मुकदमे की पैरवी कर घर लौट रही विवाहिता के अपहरण की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। बाद में पति ने तीन तलाक दे दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र का है। चौधरपुर गांव में हबीब अहमद का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी मेहराज की शादी क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी मोहम्मद नईम से साथ की थी। महराज ने कुछ समय पहले ससुराल वालों से दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप के मुताबिक सोमवार को पीड़िता मेहराज अपने पिता से साथ न्यायालय में मुकदमे की पैरवी करने गई थी। तारीख करने के बाद वह घर लौट रही थी। आरोप है कि जोया पहुंचने पर पति मोहम्मद नईम ने अन्य ससुराल वालों के साथ मिलकर अपहरण करने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। तभी ससुर के कहने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत डिडौली पुलिस से की। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति मोहम्मद नईम, ससुर रियाजुद्दीन, देवर वसीम और जेठ फईम के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें