फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मां की मौत के तीन दिन बाद बेटी ने भी तोड़ा दम

Sat, 24 May 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

तीन दिन पहले सड़क पार करते समय कार की टक्कर लगने से घायल गुलेराना (30) की मौत हो गई। जबकि, मां राजदा की मौके पर ही मौत हो गई थी। गुलेराना का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। मां-बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी मुन्ने खां की पत्नी राजदा बुधवार को बेटी गुलेराना के साथ दवाई लेने मुरादाबाद गई थीं। दोपहर बाद दोनों बस में सवार होकर चौधरपुर तक आई थीं। बस से उतरकर मां-बेटी घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं। तभी, मुरादाबाद की दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगते ही मां-बेटी उछलकर दूर जा गिरीं। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर इकट्ठा भीड़ ने घायल मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने राजदा को मृत घोषित कर दिया था। जबकि, परिजन घायल गुलेराना को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए थे। बृहस्पतिवार रात इलाज के दौरान गुलेराना की भी मौत हो गई। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, चर्चा है कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें