फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आनंदा फैक्टरी के क्वालिटी कंट्रोलर पर फायरिंग, घायल

Sat, 24 May 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

सुपरवाइजर के साथ दूध का सैंपल चेक करने के बाद प्लांट पर लौट रहे आनंद दूध फैक्टरी के क्वालिटी कंट्रोलर पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से घायल क्वालिटी कंट्रोलर को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार देर शाम तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
यह घटना बृहस्पतिवार शाम नौगांवा सादात क्षेत्र के हादीपुर चौराहे के पास हुई। बरेली जिले के भमौरा थानाक्षेत्र के गांव रामपुर काकर निवासी शोभित आनंदा दूध फैक्टरी के प्लांट पर क्वालिटी कंट्रोलर है। प्लांट क्षेत्र के गांव पीलाकुंड में स्थित है। शोभित प्लांट परिसर में बने आवास में रहते हैं। आरोप के मुताबिक बृहस्पतिवार देर रात शोभित फैक्टरी में तैनात बुलंदशहर निवासी सुपरवाइजर कपिल के साथ बाइक से क्षेत्र के एक गांव में दूध का सैंपल चेक करने गए थे।
विज्ञापन

लौटते समय दोनों हादीपुर चौराहे के पास एक खोखे पर चाय पीने के लिए रुके। कपिल खोखे पर चला गया। जबकि, शोभित बाइक सड़क किनारे खड़ी कर रहे थे। तभी अंधेरे में अज्ञात हमलावारों ने शोभित पर फायरिंग कर दी। सीने और गले में छर्रे लगने से शोभित घायल हो गए व जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन

सुपरवाइजर कपिल ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल क्वालिटी कंट्रोलर शोभित को पहले अमरोहा नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया। सीओ अवधभान भदोरिया ने मामले में की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें