फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चोरी की बाइक व आठ मोबाइल के साथ तीन बदमाश पकड़े

Fri, 26 Sep 2025 04:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

मंडी धनौरा (अमरोहा) में पुलिस ने बुधवार शाम चेकिंग के दौरान चोरी की बुलट बाइक और आठ मोबाइलों सहित तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपी ट्रकों से मोबाइल चोरी करते थे और उनका आपराधिक इतिहास है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी धनौरा (अमरोहा)। पुलिस ने बुधवार की शाम चेकिंग के दौरान चोरी बुलट बाइक और आठ मोबाइलों के साथ तीन तीन बदमाशों को पकड़ा है। पकड़े गए बदमाश लोड ट्रकों की खिड़की तोड़कर मोबाइल चोरी करते थे। तीनों बदमाशों का अपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने थाने में मीडिया के लोगों को बताया कि पुलिस बुधवार की शाम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बुलेट मोटर साईकिल पर तीन लोगों को आता देखकर उनको रूकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर वे भागने का प्रयास करने लगे। पीछा कर पुलिस उनको पकड़कर थाने ले लाई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए। बुलट बाइक के कागजात भी नहीं दिखा पाए। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम उजैफा, नदीम निवासी ग्राम भवानीपुर जनपद बिजनौर व नदीम निवासी अकबरपुर बताया। तीनों बदमाशों ने बताया कि ये मोबाइल फोन गजरौला, डिडौली, धनौरा, मुरादाबाद आदि स्थानों से ट्रकों से चोरी किए गए हैं। बुलट बाइक दिल्ली से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें