फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बुर्कानशी तीन महिलाओं ने दुकान से उड़ाए चार सूट

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। थाने के पास कपड़े की दुकान में बुर्कानशीं तीन महिलाओं ने सूट दिखाने के बहाने कर्मचारी को बातों में उलझाकर 20 हजार रुपये कीमत के सात सूट चोरी कर लिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

अवंतिका नगर निवासी अशोक शर्मा की इंदिरा चौक पर लेडीज सूट एवं कपड़ों की दुकान है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:30 बजे अशोक की पत्नी ऊषा और पुत्रवधू सोनम के घर जाने के बाद कर्मचारी संदीप कुमार दुकान पर था। इसी दौरान बुर्कानशीं तीन महिलाएं पहुंचीं और नए डिजाइन के सूट दिखाने को कहा। संदीप सूट दिखाने में व्यस्त हो गया। आरोप है कि महिलाओं ने सात सूट बुर्के में छिपा लिए और बिना खरीदारी किए चली गईं। बाद में सूट गिनने पर चोरी का पता चला।
विज्ञापन

अशोक शर्मा के अनुसार चोरी गए सूटों की कीमत 20 हजार रुपये है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें