फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमरोहा में तीन भाई गंगा में डूबे, भतीजे का मुंडन करने के बाद नहा रहे थे, चाैबीस घंटे से तलाश जारी

Thu, 28 Aug 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला (अमरोहा)

सार

अमरोहा के मोहल्ला दानिशमंदान निवासी तीन सगे भाई अनुज, ओमकार और बंटी तिगरी गंगा तट पर मुंडन संस्कार के बाद नहाते समय डूब गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस और सीओ अंजलि कटारिया मौके पर पहुंचे और गोताखोरों व नाविकों ने देर रात तक तलाश की। इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
अमरोहा में तीन भाई डूबे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ महीने के भतीजे का मुंडन कराने तिगरी में गंगा तट पर आए अमरोहा के मोहल्ला दानिशमंदान निवासी तीन सगे भाई अनुज, ओमकार व बंटी गंगा में बह गए। शाम पांच बजे परिवार मुंडन के बाद वापस जाने लगा तो तीनों भाई दिखाई नहीं दिए। उनके कपड़े, मोबाइल आदि किनारे रखे थे।

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि तीनों गंगा में बह गए। शाम 7.30 बजे तक उनको गंगा में तलाश किया गया लेकिन उनका पता नहीं चल सका। सीओ मंडी धनौरा अंजलि कटारिया ने बताया कि अमरोहा के मोहल्ला दानिशमंदान निवासी आकाश के आठ माह के बेटे का मुंडन संस्कार कराने परिवार बुधवार दोपहर बाद तिगरी में गंगा तट पर आया।

परिवार की महिलाएं व उनके तीन भाई तीनों भाई अनुज, ओमकार व बंटी भी आए थे। मुंडन संस्कार कराने के बाद परिचित व परिवार के सभी सदस्य गंगा में नहाने लगे। इस बीच गहरे में पैर चले जाने के कारण अनुज, ओमकार व बंटी में चले गए। मगर इसकी किसी को भनक नहीं लगी।
विज्ञापन


जब परिवार वापस जाने लगा तो तीनों भाई दिखाई नहीं दिए जबकि उनके कपड़े, मोबाइल आदि किनारे पर रखे थे। इससे आशंका हुई कि तीनों पानी में डूब गए हैं। उनकी खोज के लिए गोताखोर गंगा में कूद गए। सूचना पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार पुलिस के साथ पहुंच गए।

सीओ अंजलि कटारिया भी तिगरी में पहुंच गईं। काफी देर तक तीनों की तलाश में गंगा में नाव से तलाश की गई। किनारे से लेकर बीच धार तक गोताखोर व नाविक नाव से तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चला। सीओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को फिर अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें