फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अग्निशमन वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल

Thu, 12 Mar 2026 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा। रहरा हसनपुर मार्ग पर अग्निशमन वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ओगपुरा निवासी रोजगार सेवक रघुवीर सिंह, हरिराज सिंह और हुक्म सिंह मंगलवार देर शाम को संभल जिले के सीकंदरपुर गांव से एक शोक सभा में शामिल होकर वापस बाइक से लौट रहे थे।
विज्ञापन

रहरा हसनपुर मार्ग पर नए थाने के भवन के पास हसनपुर की ओर से गलत दिशा में आ रहे अग्निशमन वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष ब्रजेश कुमार का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें