हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर मिलक गांव में प्रेम विवाह के 15 माह बाद विवाहिता की अचानक मौत होने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है । जिससे स्पष्ट होता है कि विवाहिता की मौत फंदे पर लटकने की वजह से हुई थी। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई अभी नहीं हुई है।
क्षेत्र के गांव लु़हारी खादर निवासी राखी (24) ने करीब पंद्रह माह पहले अल्लीपुर मिलक निवासी सतेंद्र के साथ प्रेम विवाह किया था। उनकी छह माह की बेटी मिनाक्षी भी है। सतेंद्र पहले से ही शादीशुदा था। राखी से उसने दूसरी शादी की थी। बताते हैं कि सतेंद्र ने अपने हिस्से की कुछ जमीन पहली पत्नी के नाम पर करा दी थी। जिस बात से राखी खफा रहती थी। इसी को लेकर अक्सर दोनों में विवाद रहता था। मंगलवार की सुबह को भी दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद सत्येंद्र अपनी छह माह की बेटी मिनाक्षी को गोद में लेकर गांव में ही डेयरी से दूध लेने चला गया था। जब वह वापस लौटा, तो राखी की अचानक मौत हो गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।