फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चोरी की सात बाइक व एक स्कूटी के साथ तीन गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक पर जा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की सात बाइक व एक स्कूटी बरामद की गई है। बरामद बाइक चंडीगढ़ व दिल्ली समेत अन्य स्थानों से चोरी की गई है। गिरफ्तार एक बदमाश नौशाद पर चाेरी, धोखाधड़ी व लूट के 13 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बाइक चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम कांवड़ यात्रा के संबंध में चांदपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर एक बाइक पर सवार तीन युवक भागने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। वह बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी की होने की बात स्वीकारी।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिजनौर के शिवाल कलां थानाक्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी पवन, गांव लिंडरपुर निवासी नौशाद उर्फ राशिद और चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव इस्माइलपुर निवासी गौरव के रूप में हुई। उनकी निशानदेही पर चोरी की सात बाइक व एक स्कूटी बरामद की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि एक बाइक 15 दिन पहले मोहल्ला शिवपुरी से चोरी की थी। बाकी बाइक दिल्ली व चंडीगढ़ से चोरी की थी। पकड़े गए बदमाशों के दो साथी नबाब व अतीक पुलिस टीम को देखकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए बदमाश नौशाद पर मेरठ, गाजियाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर आदि जनपदों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें