फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी की कोशिश के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी करने की कोशिश कर रहे तीन तस्करों को डिडौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से कटान के उपकरण और गोवंशीय पशु बरामद हुआ। इससे कुछ दिन पहले आरोपियों ने कटाई गांव के जंगल में गोकशी की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसओ सुनील मलिक ने बताया कि सोमवार की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि इकौंदा गांव के जंगल में स्थित एक धार्मिक स्थल के पास कुछ लोग गोकशी करने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही एसएसआई सुकर्मपाल राणा, सिपाही विनोद कुमार, अतुल मलिक, विकास कुमार और जयवीर सिंह ने बताए ठिकाने पर छापा मार दिया। इस दौरान घेराबंदी कर तीन तस्करों गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक गोवंशीय पशु और कटान के उपकरण भी बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम तंजीम, इकबाल और दानिश गांव टिकिया फत्तेहपुर बताया। एसओ के मुताबिक तीनों आरोपियों ने 10 फरवरी की रात को कटाई के जंगल में भी गोकशी की थी। जबकि अवशेष जंगल में फेंक दिए थे। फिलहाल तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें