फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली के विवाद में भाइयों में चले लाठी-डंडे, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में नाली को लेकर विवाद हो गया। भाइयों में लाठी-डंडे चले जिसमें पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओ से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मामला गांव सकरौली का है। गांव निवासी बिजेंद्र गुर्जर का अपने छोटी भाई लोकेश से नाली को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर मंगलवार दोपहर को कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते लाठी डंडे चल गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले में एक तरफ से बिजेंद्र एवं उसका बेटा अभिषेक घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से भी एक व्यक्ति चोटिल हुआ है। पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई संजीव मलिक का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें