फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पलायन की धमकी

Mon, 16 Jun 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में मारपीट के पुराने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार ने पलायन की धमकी दी है। परिवार के लोगों ने घर के बाहर पलायन संबंधी पंफलेट भी लगा दिए। जिस पर लिखा कि एक धर्म विशेष के उत्पीड़न से परेशान होकर वह पलायन को मजबूर हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार के लोगों को सुरक्षा व मामले में कार्रवाई का का भरोसा दिया, जिससे बाद पंपलेट हटा दिया। पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।
संभल रोड पर स्थित नगर की कांशीराम कॉलोनी निवासी सपना ने बताया कि 16 मई 2025 की रात करीब नौ बजे गाली-गजौज का विरोध करने को लेकर उसके व परिवार के लोगों के साथ दूसरे समुदाय के लोगों ने मारपीट की थी। मामले में पुलिस ने सपना की तहरीर पर कांशीराम काॅलोनी निवासी मेहराज, हिना, आदिल व आसिफ के खिलाफ मारपीट में केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इसमें विवेचना के दौरान एससी-एसटी एक्ट की धारा भी बढ़ाई थी। वहीं, घटना के चार दिन बाद फिर ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया।
मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग : मामले की जानकारी मिलने पर विहिप के नगर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, राहुल हिंदुस्तानी समेत कई कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग उठाई। इसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ितों को सुरक्षा का भरोसा दिया। इसके बाद लोगों ने पलायन संबंधी पंफलेट हटा दिए। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि कांशीराम काॅलोनी में आपराधिक प्रवृति के लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। उनकी वजह से जीना मुश्किल हो गया है। सीओ ने बताया कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। आपराधिक प्रवृति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें