फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ऑफिस के पास दो दुकानों में हजारों रुपये की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ ऑफिस के निकट इलेक्ट्रिशियन व टायर पंचर जोड़ने की दुकान में ताले तोड़कर दाखिल हुए चोर हजारों रुपये का सामान समेट कर ले गए। सुबह चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मछली मंडी मोहल्ला निवासी मोहम्मद सिराज की सीओ ऑफिस के निकट टायर पंचर जोड़ने की दुकान है। इसके बराबर में ही मोहम्मद इकबाल की ऑटो इलेक्ट्रिशियन की दुकान है। बुधवार रात दोनों ने अपनी दुकान बंद की और घर जाकर सो गए। आरोप है कि रात में किसी समय चोरों ने दोनों दुकानों के ताले तोड़े। दुकानों में दाखिल हुए चोर 50 हजार रुपये का सामान समेट कर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों दुकानों में चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। दुकानों में चोरी की जानकारी ली। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें