फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रुड़की में सांपों का जहर निकालकर बेचने वालों के अमरोहा से जुड़े तार

Thu, 18 Sep 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रुड़की में सांपों का जहर निकालकर बेचने वालों के तार अमरोहा से जुड़े है। करीब आठ दिन पहले उत्तराखंड वन विभाग की टीम ने रुड़की में अवैध रूप से संचालित सर्प विष संग्रहण केंद्र पर छापा मारा था। मामले में रुड़की में ही मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


उधर, चार दिन तक अमरोहा में रेकी करने के बाद बुधवार को उत्तराखंड की वन विभाग की टीम ने जमीनों की खरीद-फरोख्त करने वाले तीन लोगों समेत पांच को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सभी को एक होटल में रखा गया। रुड़की से आई टीम ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। अवैध रूप से सांपों को जहर निकालकर तस्करी करने का मामला संज्ञान में आने के बाद शहारवासी अचंभित गए। वहीं, हिरासत में लेकर जिन लोगों से पूछताछ की गई उनमें से एक भाजपा का पदाधिकारी भी शामिल बताया गया है। हाई प्रोफाइल प्रकरण होने के कारण कोई खुलकर नहीं बोल सका लेकिन तबी जुबां में तरह-तरह की चर्चाएं जोर पकड़ती रहीं।



अमरोहा पुलिस सूत्रों की माने तो नौ सितंबर को रुड़की के उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील बलूनी, वन क्षेत्राधिकारी रुड़की विनय राठी, राजाजी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक/वन्यजीव प्रतिपालक अजय लिंगवाल, सुरक्षा बल व पीपुल फॉर एनिमल्स संस्था के प्रतिनिधि की मौजूदगी में टीम ने खंजरपुर गांव में अवैध रूप से संचालित सर्प विष संग्रहण केंद्र पर छापा मारा था। यहां से 70 कोबरा और 16 रसल वाइपर को कब्जे में लिया था।
विज्ञापन


दोनों प्रजातियां वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2022) की अनुसूची-1 में संरक्षित हैं। इस केंद्र का संचालन नितिन कुमार के नाम पर हो रहा था। नितिन कुमार को दिसंबर 2022 में गांव बिशनपुर ज्वालापुर में एक वर्ष के लिए सशर्त अनुमति मिली थी जो दिसंबर 2023 में समाप्त हो चुकी थी। उनके पास कोई वैध अनुमति नहीं होने के बाद भी सर्प विष संग्रहण केंद्र संचालित किया जा रहा था। विभाग ने सभी सांपों को कब्जे में लेकर भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। मामले की विवेचना वन विभाग के एसडीओ स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। चर्चा है कि जांच के दौरान अमरोहा शहर के कुछ लोग अवैध सर्प विष संग्रहण केंद्र चलाने वाले गिरोह से जुड़े हैं। इसके बाद टीम ने अमरोहा में छापा मारा है। अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि रुड़की से आई टीम ने स्थानीय पुलिस को ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। हो सकता है उन्हें पुलिस की जरूरत न पड़ी हो।



टीम ने कुछ इस तरह की कार्रवाई



जानकारी के मुताबिक रुड़की की टीम दो कार से अमरोहा पहुंची और लोकेशन के आधार पर चार दिन से आरोपियों की रेकी की। बुधवार को टीम लोकेशन के आधार पर अमरोहा शहर में रहने वाले भाजपा के एक पदाधिकारी के यहां पहुंची लेकिन टीम के पहुंचने से पहले वह चला गया। इसके बाद टीम भाजपा के पदाधिकारी की लोकेशन के आधार पर जोया रोड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची। चर्चा है कि इस दौरान टीम ने भाजपा के पदाधिकारी को हिरासत में ले लिया।

इसके बाद टीम जोया रोड से हिल्टन कान्वेंट स्कूल की तरफ गई। चर्चा है कि इस दौरान टीम ने शहर में सांप पकड़ने वाले एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया। इसके बाद टीम ने जमीनों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो और लोगों को मोबाइल लोकेशन के जरिए पकड़ लिया। भाजपा का पदाधिकारी भी जमीनों की खरीद-फरोख्त करता है। इसके बाद टीम सभी को जोया रोड स्थित एक होटल में ले गई और यहां सभी से पूछताछ की। हालांकि देर शाम अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस होटल पहुंची तो रुड़की की टीम यहां नहीं थी। देर रात तक रुड़की से आई टीम और हिरासत में लिए गए लोग कहां हैं, किसके साथ हैं। इसको लेकर अमरोहा पुलिस और शहर के लोगों में असमंजस की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें