फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पूर्व ग्राम प्रधान के घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बैरमपुर भूड़ में पूर्व ग्राम प्रधान विजेंद्र सिंह के घर में दीवार कूद कर दाखिल हुए चोर 1.30 लाख रुपये की नकदी, पुत्र यतिन, पुत्रवधू ज्योति और बेटी मोनिका के सोने-चांदी के आभूषण आदि चोरी कर ले गए। घर में आहट होने पर यतिन की पत्नी को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर डॉग स्क्वाॅड काे भी बुलाया गया, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बैरमपुर भूड़ निवासी विजेंद्र सिंह पूर्व ग्राम प्रधान हैं। उनके बेटे यतिन की धनौरा में कपड़े की दुकान है। इसके अलावा वह प्रॉपर्टी डीलर भी हैं। विजेंद्र सिंह के पिता शिवराम सिंह कई दिन पूर्व गिर कर चोटिल हो गए। जिसके चलते बृहस्पतिवार की रात यतिन अपने दादा के पास नीचे सो गए, जबकि ऊपरी मंजिल पर बने एक कमरे में यतिन की पत्नी ज्योति सो रही थीं। उनका पांच वर्षीय बेटा सूर्य भी उनके साथ था। दूसरे कमरे में कोई नहीं था। यतिन का कहना है कि रात किसी समय चोर दीवार कूदकर घर में दाखिल हो गए। चोर दूसरे कमरे में पड़े सेफ का ताला तोड़ कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेट कर ले गए। सवा 12 बजे कमरे में खटखट होने पर पत्नी ज्योति ने उनको आवाज लगाई तो चोर छत से कूद कर खेतों की तरफ भाग गए। चोर सोने का गले का सेट, मंगल सूत्र, चार सोने के कड़े, सोने की चेन, सोने का कड़ा, गले की कंठी, सोने की दो चूड़ी व चांदी के जेवर ले गए। वहीं एक लाख 30 हजार रुपये की नकदी गायब थी।
सूचना पर रात में ही पहुंचे पुलिसकर्मियों ने चोरी की जानकारी ली। दिन में भी पुलिसकर्मी पहुंचे। डॉग स्क्वाॅड बुलाया गया। एक्सपर्ट टीम ने सबूत एकत्र किए। सूचना पाकर सीओ मंडी धनौरा श्वेताभ भास्कर गांव में पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। सीओ का कहना है कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन




पिता के कूल्हे के ऑपरेशन के लिए रखी थी नकदी
गजरौला। बैरमपुर गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान विजेंद्र सिंह के पिता शिवराम सिंह गिर कर चोटिल हो गए। चिकित्सकों ने उनके कूल्हे का ऑपरेशन कराने को कहा है। जिसके लिए एक लाख 30 हजार रुपये डबल बेड में रख दिए। चोर सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही नकदी भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें