फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की के सहारे बीड़ी कारोबारी के घर में घुसे चोर शोर मचाने पर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। खिड़की के सहारे बीड़ी कारोबारी के घर में घुसे चोर शोर मचाने पर भाग निकले। कारोबारी दंपती ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ल पीरजादा बीड़ी कारोबारी अब्दुल करीम का परिवार रहता है। शनिवार रात को वह परिजन के अन्य सदस्यों के साथ कमरे में सो रहे थे। करीब एक बजे चोरों ने खिड़की के सहारे उनके घर में दाखिल होने की कोशिश की। खिड़की का शीश टूटने पर आहट हुई तो कारोबारी दंपती ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गई। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि कारोबारी ने मामले में तहरीर नहीं दी है। लेकिन पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें