फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर एक के पीछे एक चार वाहन आपस में भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हाईवे पर रविवार की सुबह रफ्तार भर रहे एक के पीछे एक चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से के बाद हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर वाहनों को गंतव्य के लिए रवाना किया। घायल भी प्राथमिक उपचार के बाद घर चल गए हैं। मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं है।
विज्ञापन

दरअसल पिछले कई दिनों से हाईवे पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसके चलते जोया में दोनों तरफ के वाहन एक लेन पर ही निकाले जा रहे हैं। रविवार की सुबह मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ कई वाहन रफ्तार भर रहे थे। तभी पुराने पुल पर एक कार के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। फिर क्या था, एक के बाद एक चार कार पीछे से आपस में टकरा गई। इस हादसे में बीच में फंसी दो कारों में सवार चार लोग घायल हो गए। थोड़ी ही देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नूर हसन निवासी गांव धारा नंगला थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद, मोहम्मद याकूब निवासी देवीपुरा थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद, इंतेखाब अली निवासी गांव गंगावली जनपद बुलंदशहर और नदीम निवासी गांव फरीदपुर थाना डिलारी मुरादाबाद को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बाद हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। बाद में चौकी पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें