फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं मोहर्रम के जुलूस में खामोश रहें अजादार

विज्ञापन
अमरोहा में मोहर्रम का जुलूस में दुलदुल के साथ चलते अजादार। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। इमाम हुसैन की याद में पांचवीं मोहर्रम का जुलूस गुरुवार को शहर में निकला। अजादारों ने खामोशी के साथ विभिन्न रास्तों से होकर गुजरें। बच्चे, युवा और बुजुर्ग जुलूस में शामिल हुए। जुलूस अपनी रवायत के साथ मंजिल को तय किया। हुसैनी बाजा से माहौल गमजदा हो गया। अजादारों के लिए विभिन्न संगठनों ने पानी, चाय और कॉफी का इंतजाम किया। इसके अलावा कई जगहों पर पंखा भी लगा था।
विज्ञापन

अंजुमन तहफ्फुजे अजादारी की ओर से पांच मोहर्रम का जुलूस मोहल्ला सद्दो से सुबह नौ बजे बरामद हुआ। अजादाराने हुसैन ने खामोशी के साथ विभिन्न रास्तों से गुजरें। ऊंट, आराईश और उसके बाद हुसैनी बाजा बज रहा था। मोहल्ला सद्दो अजाखाना रफाती से बरामद होकर काजी जादा, नक्शबी, नौगईयां, चाहगौरी, मजापोता, कोट, दानिशमंदान, बगला, शफातपोता, कटरा, गुजरी, मच्छरट्टा, मण्डी चौब, दरबारे कलां, अहमद नगर, कटकुई, काली पगड़ी, लकड़ा, हक्कानी, सट्टी, जाफरी से पचदरा होता हुआ सद्दो में जाकर संपन्न हुआ। इसके अलावा सुबह छह बजे से विभिन्न मोहल्लों में मजलिसों का दौर शुरू हो चुका है। इसके बाद लोग जुलूस में शामिल होते हैं। जुलूस के बाद देर रात तक मोहल्लों में मजलिसें भी हो रही हैं। जुलूस में सदर हसन शुजा नकवी, नायब अमरोहवी, जिया ऐजाज, डॉ. सईदुल हसन, युसूफ नकवी, शरफ अली खां, बाकर रजा नकवी, गुलाम सज्जाद, खुर्शीद हैदर जैदी, मौलाना मुस्तफा वसीम, मौलाना अली मोहम्मद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें