फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान में रखीं ईंटें-सरिया चोरी अस्थियों से छेड़खानी का आरोप

Sat, 24 Dec 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
डिडौली में श्मशान की जमीन लेकर दो पक्षों में विवाद से उपजा तनाव शनिवार को भी बरकरार रहा। इधर, शनिवार को एक पक्ष नें श्मशान में शेड निर्माण के लिए रखी गईं ईंटें, सरिया और बजरफुट चोरी करने और चिता की अस्थियों के साथ छेड़खानी का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। जमीन श्मशान की होने के संबंध में कागज भी दिखाए। 
विज्ञापन


डिडौली में श्मशान की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद है। एक पक्ष इसे श्मशान की जमीन बताते हुए यहां शेड का निर्माण कराना चाहता है। इसके लिए यहां ईंट, सरिया और बजरफुट मंगा कर रखा गया था। वहीं दूसरे पक्ष ने इसे ग्राम समाज की जमीन बताते हुए एसडीएम के यहां शिकायत की हुई है। इस पर कोतवाल ने शुक्रवार को मौके पर पहुंच कर निर्माण रुकवा दिया। दोनों पक्षों को कागज के साथ कोतवाली बुलाया था।

इसको लेकर गांव में तनाव हो गया था। इधर एक पक्ष का कहना है कि, शनिवार को वे श्मशान पहुंचे तो वहां पर रखा सामान गायब था। लोगों का आरोप था कि शुक्रवार को भी यहां शवदाह हुआ था। उसकी अस्थियां उठानी थीं, लेकिन किसी ने इसे भी बिखेर दिया था।
विज्ञापन


मौजूद लोगों ने इसके विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। इसके बाद ग्रामीण एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। आरोप लगाया कि शरारती तत्व श्मशान में रखी 10 क्विंटल सरिया, 10 हजार ईंट और बजरफुट उठा ले गए। इसके अलावा सामान को वहां बिखेर दिया। यहां अस्थियों के साथ भी छेड़खानी की गई। 

ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही ग्रामीणों ने जमीन लेकर हाईकोर्ट के आदेश भी दिखाए।  इस मौक पर विजेंद्र सिंह, महेंद्र, रविंद्र सिंह, शिव औतार, शेर सिंह, बबलू, शंकर, सुरेंद्र, राजेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, आखाशष ऋषिराज, अनिल, समरपाल, पप्पू, सि कुमार, लोकेश, ओमपाल, जीवन सिंह महेश, सुमिल, बंटी, अंकित, प्रधानपंति, जाहिद हुसैन, अशरफ अली, महावीर सिंह आदि थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें