फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पांच बाइक और स्कूटी के साथ चोर पकड़ा

Mon, 18 Aug 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई हैं। सभी वाहन दिल्ली व गाजियाबाद आदि स्थानों से चोरी किए गए थे। इससे पहले भी चोरी की 24 बाइक व स्कूटी बरामद कर चुकी हैं।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि थाना पुलिस शनिवार रात चेकिंग कर रही थी। पुलिस को चुचैला कलां के पास रामगंगा नहर की पटरी पर दो युवक संदिग्ध हालत में घूमते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक को पकड़ लिया जबकि दूसरा भाग गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मंडी धनौरा के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी फईम बताया। उसकी निशानदेही पर रामगंगा नहर के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई चार बाइक व एक स्कूटी बरामद की गई। फईम ने भागे साथी का धनौरा की तेलियों वाली मस्जिद निवासी रजी बताया। सीओ ने बताया कि पूछताछ में फईम ने बताया कि सभी वाहन दिल्ली, गाजियाबाद, बिजनौर से चाेरी किए गए हैं। सीओ के अनुसार रजी हिस्ट्रीशीटर है और दोनों पर चोरी के कई मुकदमे चल रहे हैं। इससे पहले थाना पुलिस एक माह के भीतर चोरी के 24 बाइक व स्कूटी बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें