फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राजकीय विद्यालयों में कमजोर बच्चों के लिए चलेंगी अतिरिक्त कक्षाएं

Mon, 18 Aug 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में संचालित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। इसमें विद्यालय के 25 प्रतिशत कमजोर छात्रों को चिन्हित कर उनके शिक्षण अधिगम स्तर को बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में 24 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा एमपी सिंह ने बताया कि समग्र शिक्षा माध्यमिक के तहत जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा नौ और 11 में अध्ययनरत पढ़ने में कमजोर 25 फीसदी बच्चों को उपचारात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे बच्चों की क्षमता बढ़ेगी। समग्र शिक्षा माध्यमिक के अपर राज्य परियोजना निदेशक की तरफ से पत्र जारी किया गया है।
पत्र में कहा गया है कि विगत वर्ष उपचारात्मक शक्षिण माड्यूल्स मुद्रित कराकर उपचारात्मक शिक्षण के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में वितरित कराए गए थे। शिक्षकों को उपचारात्मक शिक्षण के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। पिछले साल की तरह इस वर्ष भी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ में हिंदी, अंग्रेजी, गणित व विज्ञान और कक्षा 11 में अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान विषय के कक्षावार, विषयवार कमजोर 25 प्रतिशत विद्यार्थियों को चिह्नित कर उपचारात्मक शिक्षण संचालित किया जाएगा। मूल्याकंन, टेस्ट, परीक्षा में जिस विषय में विद्यार्थी को कम अंक मिले हैं, उनको ही उपचारात्मक शिक्षण के लिए चुना जाएगा। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि सभी राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें