फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दीपावली पर बाजारों में रहेगी पुलिस की पहरेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दीपावली और छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बाजारों, चौराहों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस तैनात रहेगी। बिजली, सफाई, पेयजल और चिकित्सा के विशेष इंतजाम होंगे। मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य पदार्थों की जांच भी की जाएगी। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. नितिन गौड़ की अध्यक्षता और एसपी लखन सिंह यादव की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन

डीएम ने बिजली विभाग को निर्बाध आपूर्ति, नगर निकायों को सफाई, प्रकाश और पेयजल व्यवस्था तथा रोडवेज को पर्याप्त बसें चलाने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा विभाग को मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों की जांच और सीएमओ को अस्पतालों में दवाइयों व चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। त्योहार को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलेगा। एसपी ने बाजारों, प्रमुख चौराहों और धार्मिक स्थलों पर गश्त बढ़ाने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।
डीएम ने आपसी सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील की। संदिग्ध गतिविधि या तस्करी की सूचना डायल 112, कंट्रोल रूम 05922-252100 या टोल फ्री नंबर 1800-180-1318 पर देने को कहा। बैठक में एडीएम गरिमा सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, एएसपी अखिलेश भदौरिया, एसडीएम, जिला स्तरीय अधिकारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठ पूजा के लिए जिले में बनाए गए चार घाट
छठ पूजा के लिए ब्रजघाट, तिगरी, वासुदेव मंदिर और वेव शुगर मिल में चार घाट बनाए गए हैं। डीएम ने घाटों पर पानी और सफाई की व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें