फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम के नहीं निकलेंगे जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच इस साल मोहर्रम के जुलूस नहीं निकलेंगे। इसके लिए शिया समुदाय के लोगों ने बैठक में निर्णय लिया गया। कोविड 19 के प्रोटोकॉल के तहत मजलिस और अजादारी होंगे, जिसमें सीमित संख्या में लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

अंजुमन तहफ्फुज ए अजादारी की बैठक मोहल्ला घेर मुनाफ में हुई। इसमें मातमी अंजुमनों के साथ अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। धर्मगुरु मौलाना रजा अली रजन और मौलाना मुस्तफा वसीम ने संयुक्त रूप से कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ने जो तबाही मचाई थी, मंजर अब तक ताजा हैं। तीसरी लहर के जल्द सक्रिय होने के दावे किए जा रहे हैं। ऐसे हालात में इस बार भी मुहर्रम में भीड़ भाड़ वाले आयोजन नहीं होंगे। इस दौरान अध्यक्ष हसन शुजा नकवी, जिया एजाज नक़वी, अंजुमन रजाक़राने हुसैनी के महासचिव खुर्शीद हैदर जैदी आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता नौशा अमरोहवी जबकि संचालन डॉ. लाडले रहबर और कमाल हैदर ने किया। इस दौरान हसन इमाम नक़वी, लियाकत अमरोहवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें