फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: युवकों के दो गुटों के बीच जमकर चले लात घूंसे

Sat, 15 Feb 2025 10:08 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। छात्रा और उसके पिता ने परेशान कर रहे युवक को बुलाकर पिटवाया। इस दौरान युवकों के दो गुटों में जमकर लात घूंसे, बेल्ट चलीं। एक युवक को जमीन पर गिरा गिरा कर पीटा। वह घायल हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिसकर्मी मौके पर गए, लेकिन तब तक आरोपी भाग गए थे। घायल युवक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। सीओ के मुताबिक हसनपुर क्षेत्र निवासी एक छात्र का किसी छात्रा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी छात्रा का बछरायूं थाना क्षेत्र के युवक के साथ भी प्रेम प्रसंग हो गया। उधर उसके हसनपुर क्षेत्र निवासी प्रेमी ने छात्रा के पिता से शिकायत कर दी। जिस पर छात्रा और उसके पिता ने शनिवार सुबह फोन कर बछरायूं थाना क्षेत्र निवासी युवक को नगर में बुला लिया। करीब 11.30 बजे बछरायूं थाना क्षेत्र निवासी युवक अपने साथियों के साथ रेलवे लाइन के निकट बंद हाे चुके सिनेमा हाल के सामने मैदान में आया। यहां पर पहले से ही 10-15 युवक तैयार खड़े थे। यहां पर युवकों के गुटों में जमकर मारपीट हुई। लात घूंसे के साथ ही बेल्ट भी चलीं। युवकों के गुटों में हो रही मारपीट से आस पास अफरा तफरी मची थी। इस दौरान किसी ने घटना की वीडियो बना ली। मारपीट के दौरान एक कार भी सामने आई। जिसमें बैठकर कुछ युवक आए थे। किसी ने मारपीट की घटना की वीडियो बना ली। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिस पर पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक भाग गए थे। घायल युवक थाने गया और पुलिस को तहरीर दी। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि अहरौला तेजवन के चार-पांच युवकों सहित 20 के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें