फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: संपूर्ण समाधान दिवस में महज तीन शिकायतों का हुआ निस्तारण

Sat, 15 Feb 2025 10:07 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शनिवार को ब्लाक में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मौके पर सिर्फ तीन शिकायतों का ही निस्तारण हो पाया। वहीं डीएम और एसपी ने जल्द से जल्द लंबित शिकायतों के निस्तारण के आदेश दिए।
विज्ञापन

अमरोहा के ब्लाक सभागार कक्ष में डीएम निधि गुप्ता की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान एसपी अमित कुमार आनंद भी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद संबंधित पहुंची। फरियादियों ने शिकायती पत्र देकर डीएम से समस्या के समाधान की मांग की। जिसके बाद डीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि जो भी समस्या है, उसका समय से निस्तारण करें, जिससे फरियादी को तहसील या अन्य किसी कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर न होना पड़े। डीएम ने कहा कि कोई भी शिकायतों का फर्जी निस्तारण न करें, यदि ऐसा कोई अधिकारी कर्मचारी करता पाया जाता है, तो जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा की भूमि संबंधी शिकायतों का निस्तारण पुलिस और राजस्व की टीम संयुक्त रूप से गुणवत्ता पूर्वक करें। कहा कि अभियान चलाकर चकरोड तालाब आदि पर कब्जा मुक्त कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस दौरान विभिन्न विभागों सहित कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। इस मौके पर एसडीएम सुधीर कुमार समेत अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

नौगांवा सादात में एक शिकायत का निस्तारण हुआ
एसडीएम सुनीता सिंह की अध्यक्षता में नौगांवा सादात तहसील में लोगों की समस्या सुनी गई। इस दौरान भूमि पैमाइश, पेंशन, बिजली बिलों में गडबड़ी, पुलिस संबंधित समेत अन्य शिकायते प्राप्त हुईं। कुल 16 शिकायतों में से मौके पर सिर्फ एक शिकायत का ही निस्तारण हो पाया। वहीं लंबित मामलों के निस्तारण के लिए एसडीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें