फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बरात चढ़त के दौरान कहासुनी, दूल्हे के चाचा को पीटा

Wed, 02 Apr 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

बरात चढ़त के दौरान कहासुनी होने पर युवक ने साथियों के साथ मिलकर दूल्हे के चाचा से मारपीट की। जान से मारने की भी धमकी दी। साथ ही हवाई फायरिंग भी की। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गजरौला क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी आशु कुमार के भतीजे लविश की सोमवार को रजबपुर क्षेत्र के कालाखेड़ा में बरात आई थी। बरात चढ़त के दौरान खादगुर्जर का रहने वाला पारस डीजे पर अश्लील गाने बजाने को कहने लगा। आशु ने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। बरात में शामिल लोगों ने समझाकर विवाद शांत कर दिया। लेकिन, जोया टोल प्लाजा पर आकर पारस फोन पर धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरात वापसी के दौरान आशु अतरासी से पहले नारंगपुर वाले रास्ते पर पहुंचा तो पारस ने भाई अमनप्रीत, निकित यादव, घनश्याम और ललित के साथ मिलकर उन्हें रोक लिया। सभी ने मिलकर आशु के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आरोप है कि अमनप्रीत के हाथ में तमंचा भी था और आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें