फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जोया सीएचसी प्रभारी की कुर्सी पर घमासान, नए चिकित्सा अधीक्षक को नहीं दिया चार्ज

Sat, 12 Jul 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। सीएचसी में चिकित्सा अधीक्षक की कुर्सी को लेकर शुक्रवार को भी घमासान जारी रहा। नए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुणाल ने ओपीडी की जबकि तबादले के 11 दिन बाद भी चार्ज नहीं छोड़ने वाले डॉ. सुखदेव सिंह छुट्टी लेकर सीएचसी से लापता हो गए। चर्चा है कि वह चार्ज पर बने रहने के लिए नेताओं और अफसरों के संपर्क में हैं। इसके चलते चिकित्सा अधीक्षक की कुर्सी खाली पड़ी रही। एक सीएचसी में दो चिकित्सा अधीक्षक होने का मामला हाल ही में कानपुर में दो सीएमओ के बीच विवादों की तरह सुर्खियों में आ गया है।
विज्ञापन


बीते माह प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने अपने दौरे में अस्पताल में गंदगी मिलने पर चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सुखदेव सिंह से नाराजगी जताकर कार्यप्रणाली सुधारने की चेतावनी दी थी। साथ ही सीएमओ को भी फटकार लगाई थी। एक जुलाई को सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने जोया सीएचसी प्रभारी डॉ. सुखदेव सिंह को उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी अमरोहा के पद पर तैनात किया है जबकि सीएमओ कार्यालय में संबद्ध डॉ. कुणाल पाराशर को जोया सीएचसी की जिम्मेदारी सौंपी थी। डॉ. सुखदेव सिंह 10 जोया सीएचसी में प्रभारी है। हालांकि, तबादला होने के 11 दिन बाद भी डॉ. कुणाल को चार्ज नहीं मिल पाया है। इसके अलावा सीएमओ ने जोया सीएचसी में तैनात डॉ. फरीद हुसैन को रहरा सीएचसी भेजा है। अमरोहा सीएचसी में तैनात डॉ. मोहम्मद जावेद को ढबारसी सीएचसी भेजा है।
एक सीएचसी पर दो चिकित्सा अधीक्षक तैनात होने का प्रकरण कानपुर में दो सीएमओ की तैनाती के विवाद की तरह सुर्खियों में आ गया है। इतना ही नहीं, अमरोहा जिले में चिकित्सा व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। यहां एक डॉक्टर एक ही सीएचसी पर करीब 15 से 20 सालों से टिका हुआ है। सीएमओ दफ्तर के आंकड़ों के मुताबिक गजरौला सीएचसी प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह वर्ष 2006 से चिकित्सा प्रभारी के पद पर तैनात हैं जबकि अमरोहा नगर सीएससी में तैनात डॉ. उमर फारुक साल 2010 से एक ही जगह जमे हैं। डॉ. मोहम्मद इदरीश भी उतने ही दिन से अमरोहा सीएचसी में तैनात हैं।
विज्ञापन

संयुक्त चिकित्सालय बछरायूं में तैनात डॉ. शोराज सिंह भी साल 2012 से हैं। वहीं, धनौरा में तैनात डॉ. सुदीप गुप्ता भी 2010 से एक स्थान पर डटे हैं। इसके अलावा भी कई ऐसे डॉक्टर हैं जो शासन के दिशा-निर्देशों के विपरीत लंबे समय से एक ही सीएचसी में ड्यूटी कर रहे हैं। कर्मचारियों में चर्चा है इन डॉक्टरों की सीएमओ से अच्छी मिलीभगत अच्छी है जिसके चलते वह लगातार एक ही सीएचसी जमे हुए हैं।
-
डॉ. सुखदेव सिंह छुट्टी पर चले गए हैं। एक या दो दिन में आने के बाद वह चार्ज छोड़ देंगे, उनसे बात हो गई है। चिकित्सकों के तबादले होना शासन स्तर की प्रक्रिया है। - डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें