अमरोहा। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को खुली जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। मौसम बदलने से अधिकांश मरीज बुखार और जुकाम के पहुंचे। जिनको दवा का वितरण किया गया। 1214 मरीज दवा लेने के लिए पहुंचे।
जिला अस्पताल की ओपीडी में लोग सोमवार की सुबह ही पहुंचने शुरु हो गए। महिला और पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगाई जाती हैं। दोनों ही लाइनों में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। अधिकांश लोग बुखार और जुकाम की शिकायत लेकर पहुंचे तो किसी को पीठ में दर्द की शिकायत भी थी। दोपहर तक मरीजों की पर्चा बनवाने और दवाई लेने के लिए लंबी लाइन लगी रही। ओपीडी में 1214 मरीज पहुंचे। जिसमें 465 पुरुष, 560 महिला और 182 बच्चे पहुंचे। जिनको दवा का वितरण किया गया। सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है। जिसकी वजह से लोगों में खासतौर से जुकाम और खांसी की शिकायत मिल रही है। बुखार भी आ रहा है। इस मौसम में खानपान का ध्यान रखें और अभी एसी का प्रयोग न करें। यह अभी नुकसानदेय हो सकता है।