फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बसों में सीट के लिए मारामारी, छत पर बैठकर किया सफर

Mon, 17 Mar 2025 11:45 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। होली के तीन दिन बीतने के बाद भी परिवहन व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेशनल हाईवे से होकर गुजर रहीं रोडवेज बसों में सीट न मिलने पर यात्री डग्गामार वाहनों में सफर करने के लिए मजबूर हैं। ट्रेनों में भी अगले तीन दिनों तक सीट वेटिंग में हैं।
विज्ञापन

होली मनाने के बाद लोग अपने घरों से नौकरी वाले स्थानों पर लौटने लगे हैं। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों तक परिवहन व्यवस्था चौपट होती हुई नजर आ रही है। परिवहन निगम के अधिकारियों का दावा था कि किसी भी सूरत में यात्रियों को आने-जाने में परेशानी नहीं होने दी जाएगी, लेकिन होली पर्व और उसके बाद के तीन दिनों में परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चौपट है।
अमरोहा से लेकर जोया, गजरौला, डिडौली समेत अन्य स्थानों पर यात्रियों को घंटों घंटों तक रोडवेज बस नहीं मिली। जिन स्थानों पर बस मिली भी तो उनमें बैठने के लिए सीट नहीं मिली। जिसके कारण यात्रियों को मजबूरी में खड़े होकर सफर करना पड़ा। यात्रियों को जब रोडवेज बसों में सीट नहीं मिली तो वह मजबूरी में निजी और डग्गामार वाहनों में बैठकर सफर किया। इतना ही नहीं हाईवे पर ऐसी कई बसें नजर आईं, जहां जान जोखिम में डालकर बसों की छतों पर यात्री बैठकर सफर करते दिखाई दिए।
विज्ञापन



ट्रेन में आगामी तीन दिन तक वेटिंग
होली पर्व के चलते पिछले एक सप्ताह से कई ट्रेनों में सीट वेटिंग में हैं। जिसके कारण यात्रियों स्लीपर, एसी में सीट नहीं मिल पा रही हैं। गोरखपुर को जाने वाली अवध असम, सत्यग्रह एक्सप्रेस ट्रेन में 50 तक वेटिंग हैं। वहीं वाराणसी को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और सदभावना एक्सप्रेस ट्रेन में 43 तक की वेटिंग है। इसके अलावा दिल्ली और अन्य स्थानों को जाने वाली ट्रेनों में भी वेटिंग है।

बोले अधिकारी
- ट्रेन में दिखाई दे रही वेटिंग कोई अधिक नहीं हैं, होली पर्व के कारण वेटिंग लिस्ट में सीट दिखाई दे रही हैं। जल्द ही सीटों की स्थिति सामान्य हो जाएगी। राम प्रसाद मीणा, स्टेशन अधीक्षक
- रोडवेज बसों को लगातार विभिन्न मार्गों पर चलाया गया है, अमरोहा डिपो से जाने वाली बसों में यात्रियों ने सुगम सफर किया है। किसी को कोई परेशानी नहीं हुई है। अनिल कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें