अमरोहा। एएसपी अखिलेश भदौरिया ने कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
मंगलवार को पुलिस कार्यालय सभागार में बैठक हुई। एएसपी ने कहा कि सावन माह के शेष दो सोमवार तथा शिवरात्रि पर कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त कांवड़ मार्गों की सघन निगरानी की जाए। यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन करते हुए भीड़ नियंत्रण के प्रभावी प्रबंधन के निर्देश दिए। प्रमुख शिवालयों, विश्राम स्थलों एवं सेवा शिविरों के पास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती हो। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम को त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए। कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरी है। इस दौरान सीओ, प्रभारी निरीक्षक डिडौली, गजरौला, रजबपुर, क्यूआरटी टीम व कांवड़ सेल के प्रभारी मौजूद रहे।