फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तालाब में मछलियों को डाले जा रहे मांस पर लगाई जाए राेक

Tue, 10 Jun 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के ग्राम जाजरू के ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव के तालाब में मछलियों को डाले जा रहे मांस को रोकने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कुछ स्थानों पर अवैध मांगुर मछली का पालन किया जा रहा है। इनको मांस खिलाने के लिए दिल्ली गाजीपुर मंडी से बड़ी मात्रा में मांस की गाड़ियां आती हैं। यह लोग मछलियाें को दाना नहीं बल्कि मांस खिलाते हैं। इसके चलते गांव में अनेक बीमारियां पनप रहीं हैं। मांस इधर-उधर पड़ा रहता है और कुत्ते मांस खाकर बीमार व पागल हो रहे हैं। वे आए दिन ग्रामीणों को काट रहे हैं।
2020 से अब तक लगभग 17 लोगों की कैंसर से मृत्यु हो चुकी है। अवैध रूप से सात से आठ स्थानों पर मछली काटने की मशीनें लगा रखीं हैं। कई बार शिकायती पत्र दिए हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायत पर मत्स्य व पुलिस एक दूसरे पर कार्रवाई करने को कहकर टरका देते हैं। उनकी मांग है कि इसे रोका जाए। डीएम से मिलने वालो में जितेंद्र शर्मा, चंद्रपाल सिंह, रामपाल सिंह, ओमवीर सिंह, वीर सिंह, लोकेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें