फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजलीघर पर किसानों का प्रदर्शन, नारेबाजी

Tue, 10 Jun 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है, जिससे किसानों की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई है। इसेे सहन नहीं किया जाएगा।
सोमवार को भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता हसनपुर देहात बिजलीघर पर पहुंचे। वह रामपुर भूड़, चकौरी, मोहम्मदपुर बंगर, शेखूपुर झकड़ी, नूरपुर खुर्द, मटेना आदि गांवों में विद्युत आपूर्ति में हो रही कटौती के विरोध में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि बिजलीघर से जुड़े कई गांवों में सिर्फ दो तीन घंटे ही बिजली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फसलों को बचाने के लिए पर्याप्त रूप से बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए। चेतावनी दी गई कि आने वाले 24 घंटे में विद्युत आपूर्ति ठीक नहीं की गई, तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को विद्युत विभाग, जल विभाग, फसलों के अंश बंटवारे से संबंधित समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य महिपाल सिंह, जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, चौहान ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर सिंह चौहान, ब्लॉक उपाध्यक्ष कवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें