फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रांसफार्मर खराब, कटौती से बुरा हाल गर्मी में हांफी बिजली व्यवस्था, परेशानी

Tue, 10 Jun 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। चढ़ते पारे के साथ ही बिजली व्यवस्था धराशायी होने लगी है। लोड बढ़ने के साथ ही ट्रिपिंग ने परेशान करना शुरू कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे तक की कटौती की जा रही है। इससे लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल हो रहे हैं। सोमवार को पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन


बिजली के तार व खंभे बदले जाने वाली रिवैंप योजना के तहत भले ही सुविधाओं का बढ़ाने के लिए लंबा चौड़ा बजट खर्च किया गया हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कहीं जुदा है। विभाग के निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे कहीं टिक नहीं पा रहे हैं। शहरी क्षेत्राें के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी बिजली कटौती हो रही है। कहीं फाल्ट तो कहीं ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण काफी देर तक बिजली गायब रहती है।

बिजली की आवाजाही और अघोषित कटौती के साथ ट्रिपिंग ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा है। गर्मी और उमस में बिजली न होने से शहर से लेकर गांव तक लोग परेशान हैं। दिन में कई-कई घंटे बिजली कट रही है। इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। रात के समय भी नींद उड़ रही है। बिजली कटौती के समय कर्मचारी भी जानकारी देने के लिए फोन उठाने से बचते हैं। इससे लोगों को ओर अधिक परेशानी होती है। बिजली कटौती के कारण पेयजल की किल्लत भी झेलना पड़ रही है।
विज्ञापन

बुरावली में एक साथ खराब हुए तीन ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान

बुरावली। क्षेत्र के गांव बुरावली में एक साथ तीन ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति प्रभावित है। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन पहले शिव मंदिर के पास रखा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। अलीशेर की दुकान के पास रखा ट्रांसफार्मर भी जल गया। इसके बाद नकासा बाजार के पास रखा ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया। तीनों ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। घरों में रखे इनवर्टर भी जवाब दे गए और पानी की टंकी खाली हो गई। 800 घरों में अंधेरा छाया हुआ है। बुरावली बिजलीघर के जेई राजकुमार गिरी का कहना है कि एक ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद लोगों द्वारा दूसरे ट्रांसफार्मर के तार डालने से दो ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। जल्द समाधान कराया जाएगा।
132 केवीए बिजलीघर से भी नहीं दूर हो रही समस्या

मंडी धनौरा। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बुरी तरह लड़खड़ा गई है। ओवरलोड होने की वजह से ट्रांसफार्मर हांफने लगे हैं। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि होने की कोई संभावना नहीं है। उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग व लो वोल्टेज का सामना करना पड़ सकता है। पीपली तगा में 132 केवीए क्षमता का नया बिजलीघर बनने का भी कोई फायदा बिजली उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा है। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। पीक आवर्स में ट्रिपिंग लगातार हो रही है। नगर में सात ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। इससे प्लग निकलने व केबल में आग लगने की घटनाएं हो रहीं हैं।
- क्षमता वृद्धि का बजट शासन से ही आवंटित होता है। क्षमता वृद्धि के लिए प्राप्त धनराशि का उपयोग आजमपुर बिजलीघर पर दोगुनी क्षमता के ट्रांसफार्मर के लिए किया जा चुका है। इन पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। ओवरलोड चल रहे ट्रांसफार्मर की इस साल क्षमता वृद्धि की कोई गुंजाइश नहीं है। - राजन कुमार, उपखंड अधिकारी
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें