फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रेलवे स्टेशन पर धूप से बचने की व्यवस्था न पानी की

Thu, 10 Apr 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी के तेवर तल्ख है। तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। दोपहर में धूप झुलसा रही है। गर्मी में लोगों के कंठ सूख रहे हैं। इसके बावजूद अमरोहा रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर यात्रियों के लिए न तो पानी की मुकम्मल व्यवस्था हैं और न अन्य सुविधाएं। वहीं, स्टेशन पर टीन शेड न होने पर यात्रियों को धूप में ही बैठना पड़ता है।
विज्ञापन

यात्रियों के लिए लगे हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। ऐसे में यात्री बोतल का पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शहर में सबसे ज्यादा भीड़ रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर रहती है। दोनों ही जगहों से रोजाना हजारों यात्री आते-जाते है। भीषण गर्मी में लोगों को पानी मिल सके इसके लिए रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर वाटर कूलर तो लगाए गए है, लेकिन समय पर मरम्मत न होने के चलते इनसे गर्म पानी आ रहा है। गर्मी में गला सूखने पर यात्री पानी पीने वाटर कूलर के पास जाते तो है, लेकिन गर्म पानी आने पर उन्हें अपना हाथ झटकना पड़ जाता है।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे पर लगा हैंडपंप भी खराब पड़ है। उधर, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए सीट तो लगी है, लेकिन उनके ऊपर टीन शेड नहीं लगा है, जिसके कारण यात्रियों को धूप में बैठकर ही ट्रेन के आने का इंतजार करना पड़ता है।
रेलवे स्टेशन पर लगे हैंडपंप का हत्था गायब
अमरोहा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगा हैंडपंप लगा है, जो खराब है। उसका हत्था ही गायब है। वहां खड़े रहने वाले यात्रियों को पानी के लिए प्याऊ का गर्म पानी पीना पड़ता है, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है। उधर, शहर में स्थित रोडवेज बस स्टैंड से रोजाना सैकड़ों यात्रियों का आवागमन होता है। इसके बावजूद भी रोडवेज डिपो के अधिकारी हैंडपंप की मरम्मत नहीं करा पा रहे हैं। खराब हैंडपंप के कारण वहां के कर्मचारी और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है। बंद हैंडपंप जल्द ही चालू करा दिया जाएगा। वहीं, दोनों प्लेटफार्म पर ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर लगे हैं।

- राम प्रसाद मीना, स्टेशन अधीक्षक


रोडवेज बस स्टैंड का वाटरकूलर का कंप्रेशर खराब है, साथ ही नल भी खराब है। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए जल्द ही मरम्मत कार्य कराकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी। - अनिल कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें