कुरान शरीफ में हर मसले का हल है: मुफ्ती तैय्यब
अमरोहा। बृहस्पतिवार की रात शहर में बाजार नौबत खाना स्थित दरगाह हजरत निजाम गुंजे रवा तकिया गिनडार शाह में दस दिवसीय नमाज-ए-तरावीह में कुरान-ए-करीम मुकम्मल हुआ। हाफिज साहिल रजा ने कुरआन सुनाया और हाफिज फैजान रजा अजहरी ने कुरान सुना। दरगाह में करीब 200 लोगों ने तरावीह की नमाज अदा की।
खत्म शरीफ में मुफ्ती तैय्यब अली कादरी ने कहा कि कुरआन में हर मसाइल का हल मौजूद है। जरूरत सिर्फ तर्जुमे के साथ पढ़ने की है। कहा कि कुरान रमजान के मुकद्दस महीने में नाजिल हुआ था। इस महीने में कुरान पढ़ना और सुनना दोनों का बेतहाशा सवाब है। मुफ्ती तैय्यब अली कादरी नईमी ने दुआ कराई। दरगाह अध्यक्ष मोहम्मद अतहर अजहरी ने आभार जताया। इस दौरान यासिर अंसारी, शजर आलम शाही, कारी इरफान, अब्दुल रहीम, सालिम, खालिद अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद