फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अल्लाह की इबादत में वक्त गुजारना ही असली रोजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मुकद्दस रमजान के दूसरे जुमे को भी मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी रहीं। रोजेदारों ने अल्लाह से मुल्क में अमन-चैन व कौम की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी। इमामत करते हुए कहा कि हर बुराई से दूर रहकर अल्लाह की इबादत में वक्त गुजारना ही असली रोजा होता है। डीएम राजेश कुमार त्यागी और एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम और सीओ जामा मस्जिद पर मुस्तैद दिखे।
विज्ञापन

मुकद्दस रमजान का दूसरे जुमे की नमाज अदा करने के लिए रोजेदारों ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। 12 बजे से ही शहर की मस्जिदों में नमाज की सिलसिला शुरू हो गया था। शहर की जामा मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद जकावन ने नमाज अदा कराई। तकरीर में उन्होंने पूरा हिसाब लगाकर आना-पाई से जकात की अदायगी पर जोर दिया। वहीं, मदरसा जामिया नूरिया अशरफुल उलूम में मुफ्ती तैय्यब कादरी नईमी ने नमाज पढ़ाई। शिया जामा मस्जिद में नायब इमाम मौलाना अहसन अख्तर सरोश व बड़ी मस्जिद शाही चबूतरा में मुफ्ती शाहिद हुसैन अजमली ने इमामत की। जोया, रजबपुर, कैलसा, अतरासी, डिडौली व नौगांवा सादात क्षेत्र में भी नमाजियों की भीड़ के आगे मस्जिदें छोटी दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें