फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रेनों में बेशुमार भीड़... दरवाजे पर लटककर सफर कर रहे यात्री

Wed, 19 Mar 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
आफत : अमरोहा स्टेशन पर ट्रेनों में जगह पाने के लिए लोग जूझते नजर आए।  संवाद
विज्ञापन
अमरोहा। होली बीतने के पांच दिन बाद भी ट्रेनें में बेशुमार भीड़ है। जगह न मिलने पर यात्री दरवाजे पर लटककर यात्रा करने को मजबूर है। वहीं, पहले चढ़ने के लिए यात्री चलती ट्रेनों के पीछे जोखिम भरी दौड़ लगा रहे है। बच्चे व महिलाएं भी गेट पर खड़े दिखाई दिए। वहीं, ट्रेन में सीट के लिए लोगों में झड़प भी होती दिखाई दी।
विज्ञापन


होली का त्योहार मनाने के बाद अब लोग अपने काम पर लौटने लगे है। इसके चलते ट्रेन व बसों में भीड़ है। मंगलवार को भी अमरोहा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। वहीं, पहले से ही भरी आ रही ट्रेनों में घुसने के लिए यात्री कड़ी मशक्कत करते नजर आए। मंगलवार को काठगोदाम से दिल्ली जा रही ट्रेन जैसे ही रेलवे स्टेशन पर रुकी, तो यात्री सीट के लिए दरवाजे पर चढ़ते नजर आए और ट्रेन में पहुंचने के बाद सीट के लिए नोकझोंक करने लगे।
ट्रेन स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकी थी, लेकिन स्टेशन से चढ़े सैकड़ों यात्रियों को सीट नहीं मिल पाई। जिसके कारण मजबूरी में यात्रियों ने दरवाजों पर लटककर जोखिम भरा सफर किया। मुरादाबाद की ओर से जो भी ट्रेन दिल्ली की ओर जा रही है, सभी में सीट फुल हैं। जिससे यात्रियों परेशान है।
विज्ञापन



ईद पर भी होगी सीट के लिए मारामारी
31 मार्च को ईद मनाया जाना है। इसके लिए लोग घरों को लौटेंगे। उस समय भी अधिक यात्रियों की अधिक संख्या होने के कारण समस्या बनी रहेगी। ईद के आसपास की तिथियों में भी ट्रेनों में सीट वेटिंग में दिखाई दे रही हैं। जिससे यात्रियों को स्लीपर तक में सीट उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।


होली के कारण यात्रियों का अधिक दबाव है, साथ ही दैनिक यात्री भी शामिल है, जिसके कारण ट्रेन में सीट की दिक्कत है, जल्द ही स्थिति सामान्य होगी। राम प्रसाद मीणा, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें