फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 24 घंटे में तीन दुकानों की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Sep 2026 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। जोया के इकौदा रोड पर सोमवार रात तीन दुकानों में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सोमवार रात चोरों ने इकौदा रोड स्थित बर्तन और मिठाई समेत तीन दुकानों को निशाना बनाया था। चोर पीतल और तांबे के बर्तन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। व्यापारियों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि चोरी की घटना के बाद चौकी प्रभारी सुधीर तोमर ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस ने नदीम निवासी मोहल्ला चौकीदारान को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें