फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 70 हजार रुपये की नकदी सहित लाखों की चोरी

Wed, 06 Nov 2024 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। परिवार घर में सोता रहा। चोर 70 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण सहित लाखों का माल चोरी कर ले गए। सुबह परिवार को चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

चोरी का मामला जलाल नगर मोहल्ले का है। यहां निवासी शाया खातून के शौहर का इंतकाल हो चुका है। सोमवार रात वह घर में सो रही थी। आधी रात के बाद चोर घर में दाखिल हो गए। चोरों ने घर में रखी 70 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। खटपट की आवाज सुन कर वह जाग गईं। इस बीच चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। चोरी की जानकारी ली। पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें