फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा शोरूम में चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
अमरोहा ई-रिक्शा शोरूम चोरी का खुलासा करती देहात थाना पुलिस। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। सात दिन पहले जोया ओवरब्रिज के नीचे ई-रिक्शा शोरूम में हुई चोरी का देहात थाना पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई एलईडी और अन्य इलेक्ट्रानिक सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

एसओ अरिहंत कुमार ने चोरी की घटना का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में जोया रोड ऑवरब्रिज के नीचे पवन मेहता ई-रिक्शा शोरूम चलाते हैं। शोरूम में इलेक्ट्रानिक का गोदाम बना है। 30 अगस्त की रात चोरों ने शोरूम के ताले तोड़कर एलईडी चोरी कर लीं थीं। मालिक पवन महता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बंबूगढ़ रोड पर एक अधबने मकान में चोरी के सामान का बंटवारा करते पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से छह एलईडी और अवैध तमंचा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। यहां पूछताछ में आरोपियों की पहचान राहुल, बंटी, योगेश कुमार, राजकुमार निवासी चंदावाली मंढैया और कुंवरसैन निवासी जयओम नगर के रूप में हुई। एसओ के मुताबिक पांचों आरोपियों ने शोरूम से चोरी करना कबूल किया है। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें