फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय की दुकान में चोरी, खुलासे की मांग को प्रदर्शन

विज्ञापन
Theft in tea shop, demonstration demanding disclosure - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
रहरा में बस स्टैंड पर चाय की दुकान के ताले तोड़कर चोरी कर ली गई घटना से नाराज व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और जल्द ही घटना का खुलासा कराने की मांग की।
विज्ञापन

कस्बा रहरा निवासी नंदू बस स्टैंड पर खोखे में अपनी चाय की दुकान चलाता है। वह खाने पीने की वस्तुएं एवं बीड़ी सिगरेट आदि सामान रखता है। मंगलवार शाम नंदू अपना खोखा बंद करके घर चला गया। बुधवार सुबह अपने खोखे पर आकर देखा तो खोखे के ताले टूटे हुए थे। अंदर रखे हुए 6 हजार नगद एवं 5 हजार का सामान चोरी हो गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। उधर चोरी की घटना से नाराज व्यापारियों ने एकत्र होकर के प्रदर्शन किया।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नेमचंद गुप्ता ने बताया कि बस स्टैंड पर पुलिस गश्त होने के बावजूद भी चोरियां होने से व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 35 दिन पूर्व भी सतवीर सैनी की दुकान में अज्ञात लोगों के द्वारा आग लगाने का प्रयास किया गया था। पुलिस आज तक मामले की जांच नहीं कर पाई है। कुछ दिन पूर्व थाने से 50 मीटर दूर एडीओ आईएसबी कार्यालय में ताला तोड़कर चोर इर्न्वटर और बैटरी चोरी कर ले गए थे मामले का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

राकेश त्यागी संरक्षक, कृष्ण त्यागी कार्यकारी अध्यक्ष, दीपक त्यागी नगर अध्यक्ष, योगेश त्यागी महामंत्री, प्रवक्ता चंद्रपाल सिंह, उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, बसंतवीर सैनी आदि व्यापारियों ने जल्द ही घटना का खुलासा कराने की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि चोरी के मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें