फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में रखी नगदी व सोने के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी (अमरोहा)। परिवार की गैरमौजूदगी में चोर घर में घुसकर नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सादात निवासी मोहम्मद हैदर पुत्र रमजान अली शनिवार रात्रि अपनी पत्नी के साथ मोहल्ले में ही ममेरी बहन के घर गए थे। जाते समय मुख्य दरवाजे का बाहर से कुंडा लगा गए थे। कुछ समय के बाद मोहम्मद हैदर को कोई काम याद आया उसने वापस आकर देखा तो घर का दरवाजे का अंदर से कुंडा लगा था। यह देख कर मोहम्मद हैदर सन्न रह गया। आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। जबरन दरवाजे को धक्का मारा तो अंदर से कुंडा खुल गया। अंदर जाकर देखा तो चोर भागते हुए दिखाई दिया। छत से चढ़कर फरार हो गया। कमरे में सामान बिखरा हुआ पड़ा था जबकि पर्स से सोने के कुंडल सोने की लोंग सहित 3000 की नकदी गायब थी। सूचना मिलते के बाद पुलिस पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें