फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम कारोबारियों ने पुलिस पर लगाया थर्ड डिग्री देने का आरोप, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आम कारोबारियों ने नगर कोतवाली पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया है। एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एफआईआर दर्ज कर आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मौहल्ला छंगा दरवाजा मुरादाबादी गेट निवासी वसीम, अरशद, फैजान, अब्दुल कादिर, वसीम अकरम, गुड्डू समेत तमाम लोग एकत्र होकर एसपी ऑफिस पहुंचे। यहां पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि अधितर लोग आम की फसल लेकर बेचते हैं। आम की रखवाली के लिए रात-दिन बागों में रहते हैं। आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब दस बजे मुरादाबाद चौकी इंचार्ज संदीप चौधरी अपने साथी सिपाही सतेंद्र, मनीष और अन्य सिपाहियों के साथ बाग में आ गए और मारपीट कर सभी को थाने ले आए। बाद में गाड़ी में डालकर वासुदेव चौकी ले गए और यहां पूरी रात पीटा। थर्ड डिग्री देकर प्रताड़ित किया। पुलिस कर्मियों का तर्क था कि उन्हें शक है कि आप लोग बैल काटने वाले थे। पीड़ितों ने पुलिस कर्मियों पर शराब पीकर पीटने का आरोप भी लगाया। आरोप है कि जिस घटना को पुलिस पीड़ितों से जोड़ रही थी, वो घटना बाग से दूसरे रास्ते की है। बुरी तरह मारपीट करने के बाद पुलिस ने धमकी देकर छोड़ दिया। पीड़ितों ने चोटों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि बाग में बैल कटाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पेड़ से बैल बंधा हुआ बरामद हुआ। जबकि तस्कर मौके से भाग निकले। जिसे दिशा में तस्कर भागे थे, उसकी तरफ कुछ लोग बैठे मिले। शक के आधार पर उनसे पूछताछ की गई थी। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया था। थर्ड डिग्री देने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें