फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने विवाद को लेकर खजूरी में पड़ोसी गांव के युवकों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने विवाद को लेकर कार सवार छह युवकों ने पड़ोसी गांव में हमला बोल दिया। गालीगलौज करते हुए चाचा-भतीजे के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर बचाने को दौड़ कर आए ग्रामीणों पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की। ग्रामीणों ने चार युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया, जबकि दो साथी कार को छोड़ कर फरार हो गए। पकड़े गए दो युवकों से 12 बोर के दो तमंचे व कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने पकड़े गए चारों आरोपियों सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के गांव खजूरी में शुक्रवार की रात का है। गांव निवासी परमवीर के मुताबिक उनके भतीजे विश्वजीत से किसी बात को लेकर रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर और नाजरपुर के युवकों से कहासुनी हो गई थी। जिससे युवक नाराज थे। रात वह और उनका भतीजा घर थे। इसी दौरान कार में सवार होकर छह युवक परमवीर के घर आए। कार को उनके घर के बाहर खड़ा कर दिया। हाथ में तमंचे, डंडा व सरिये लेकर आए युवक गाली गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए। उनके और भतीजे विश्वजीत के साथ मारपीट करने लगे। चाचा-भतीजे के शोर मचाने परगांव के लोग दौड़कर आए। जिस पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायर किए। चाचा-भतीजे ने गिर छिप कर किसी तरह जान बचाई। मगर कुछ ग्रामीणों की मदद से रजबपुर थाना क्षेत्र के शकरपुर निवासी अमित सिंह को 12 बोर के तमंचे, कारतूस और इसी थाना क्षेत्र के नाजरपुर निवासी अविनेश को भी 12 बोर के तमंचे व कारतूस संग पकड़ लिया। जबकि इनके दो साथी रजबपुर थाना क्षेत्रके नाजरपुर निवासी शिवा व निगम को ग्रामीणों ने घेर कर और बल प्रयोग कर पकड़ लिए गए। नीलू निवासी शकरपुर व विपिन निवासी नाजरपुर हवाई फायरिंग करते हुए कार को छोड़ कर फरार हो गए। पकड़ते समय विवाद में अमित के चेहरे पर चोटलग गई। वह गिरने से भी घायल हो गया। कार के पास चार खोखा कारतूस मिले। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए चारों आरोपियों और उनकी कार को कब्जे में लिया और थाने लाया गया। उनके खिलाफ एकराय होकर घर पर चढ़ाई करने, गाली गलौज कर मारपीट व जान से मारने कीनीयत सेफायरिंग करने का अभियोग पंजीकृत किया। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि छह आरोपियों के खिलाफ जान लेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसमें चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उनसे दो तमंचे बरामद किए गए हैं। उनकी कार को भी कब्जे में लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें