फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी से पांच दिन पहले युवती को ले गया युवक

Sat, 26 Apr 2025 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

शादी से पांच दिन पहले एक युवती नकदी आभूषण लेकर प्रेमी के साथ चली गई। युवती के परिजनों ने युवक पर युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। गांव निवासी युवती का गांव के ही युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव में पंचायत भी हो चुकी है। सात अप्रैल को युवती का परिवार के लोगों ने दूसरी जगह रिश्ता तय कर दिया था। जबकि, 28 अप्रैल को बरात आनी है। युवती के परिजनों ने थाने पहुंचकर बताया कि 23 अप्रैल को युवक बहला फुसलाकर युवती को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवक हसनपुर के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर काम करता है। युवती घर से डेढ़ लाख की नकदी एवं आभूषण भी अपने साथ लेकर गई है। पीड़ित परिवार ने आरोपी के घर जाकर इसकी शिकायत की तो आरोपियों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें