फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: करंट लगने से 20 मिनट तक ट्रांसफार्मर पर लटका रहा कर्मी

Fri, 07 Mar 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अहरोही बिजलीघर क्षेत्र में एक बड़ी घटना होने से बच गई। ट्रांसफार्मर पर काम करते समय लाइनमैन पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह करीब 20 मिनट तक ट्रांसफार्मर पर लटका रहा। लोगों ने लाइनमैन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, आपूर्ति कटवाकर लाइनमैन को नीचे उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


देहात क्षेत्र के रायपुर कलां निवासी सोनू अहरोई बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन है। बुधवार को वह गांव बुडेरना में दो खंभों पर रखे ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसे पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का हवाई करंट लग गया। जिससे सोनू नीचे गिरने लगा। हालांकि, वह झूले में फंस गया। कुछ देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच कुछ लोगों ने उसकी वीडियो भी बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जानकारी पर बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।
घटना के करीब 20 मिनट बाद लाइनमैन को नीचे उतारा गया। इसके बाद घायल हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उपचार करते हुए दवा दी और परिजनों के साथ घर भेज दिया। परिजनों ने बताया कि सोनू की हालत में सुधार है। एसडीओ जीडी प्रजापति ने बताया कि दूसरे फीडर की हाईटेंशन लाइन पास से गुजर रही है। तेज हवा के चलते सोनू को हवाई करंट लगा था। उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें