फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अब अमरोहा से प्रयागराज के लिए रोज बस

Fri, 07 Mar 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने जिले के लोगों की सहूलियत के लिए एक और पहल की है। अब प्रयागराज के लिए भी अमरोहा डिपो से सुबह आठ बजे रोजाना बस मिलेगी। जबकि, प्रयागराज से रात को नौ बजे बस अमरोहा के लिए रवाना होगी। इसके लिए अधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है। एआरएम ने रोडवेज कर्मचारियों के साथ बैठक कर बस संचालन करने को लेकर दिशा निर्देश दिए। अमरोहा से प्रयागराज के लिए 873 रुपये का किराया निर्धारित किया गया है।
अमरोहा डिपो में 66 बसें निगम की हैं। वहीं, 19 अनुबंधित हैं। जल्द ही इनकी संख्या बढ़ने वाली है। यहां से बिजनौर, देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली, संभल के लिए बसों का संचालन होता है। जबकि, पिछले दिनों नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत और मथुरा और आगरा के लिए भी बसों का संचालन शुरू हुआ है। अब प्रयागराज के लिए भी जिले से रोडवेज बस का संचालन होगा।
विज्ञापन

एआरएम अनिल कुमार ने बताया कि अमरोहा डिपो से सुबह आठ बजे रोडवेज बस प्रयागराज कुंभ मेले के लिए रवाना होगी। यहां से चलने वाली बस जोया, पाकबड़ा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली, ऊंचाहार, कुंडा, फाफामऊ, प्रयागराज तक जाएगी। अमरोहा से प्रयागराज अड्डे तक का किराया करीब 873 रुपये निर्धारित किया है। इसके बाद प्रयागराज बस अड्डे से भी रोजाना रात नौ बजे बस अमरोहा के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

-
महाकुंभ के लिए चलाई गई थीं दो बसें
अमरोहा डिपो से महाकुंभ मेले के लिए दो बसों को संचालन किया गया था। इन बसों को संचालन 19 जनवरी की सुबह 7 और दोपहर 2 बजे से अमरोहा से महाकुंभ मेले के लिए हुआ था। इसके बाद से परिवहन निगम के अधिकारियों ने अमरोहा डिपो से रोजाना एक बस का संचालन प्रयागराज के लिए शुरू करने का फैसला लिया। एआरएम अनिल कुमार ने बताया कि फिलहाल एक बस का संचालन किया गया है। ये बस रोजाना अपने निर्धारित समय पर प्रयागराज जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें