फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में मजदूर ने फंदे पर लटक कर दी जान

विज्ञापन
अमरोहा की सैदनगली में मजदूर की मौत के बाद घटनस्थल पर जांच पड़ताल करते पुलिस कर्मी और फिंगर प्रिंट - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। घरेलू विवाद के चलते मजदूर ने अपने की खेत में आम के पेड़ से फंदे पर लटक कर जान दे दी। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटनास्थल पर फिंगर प्रिंट जुटाए गए। पिता ने घरेलू विवाद में आत्महत्या करने की तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना सैदनगली थानाक्षेत्र के जंगल की है। क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में चंद्रवीर का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं। वह सैदनगली में किराए के मकान में रहते है। चंद्रवीर और उनके तीसरे नंबर का बेटा आकाश (24) मजदूरी करते थे। परिवार में कुछ दिन से विवाद चला रहा था। इससे आहत आकाश सोमवार की शाम चार बजे अपने खेत पर पहुंचा और आम के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक आकाश घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। पिता उसे तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे तो उनकी चीख निकल गई। जवान बेटा रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारने के बाद जांच पड़ताल की। फिंगर एक्सपर्ट ने घटनास्थल पर सबूत जुटाए। क्षेत्राधिकारी हसनपुर सतीश पांडेय ने भी मुआयना कर परिजनों के बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आकाश के पिता ने आत्महत्या की तहरीर दी है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें