अमरोहा। जिले में कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। सोमवार को वन रक्षक सहित दो वन विभाग कर्मचारी, दो स्वास्थ्य कर्मी और फैक्टरी सहित सहित 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 3001 पहुंच गई है। जबकि 238 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ्य होने के बाद 42 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
सोमवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 313 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 19 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 1343 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 10 लोग संक्रमित निकले। संक्रमितों में वन रक्षक सहित दो कर्मचारी, दो स्वास्थ्य कर्मी और गजरौला के दो फैक्टरी कर्मचारी शामिल है। कोविड नोडल अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया कि सोमवार को जिलेभर में कोरोना के 29 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3001 पहुंच गई है। कुल 238 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं स्वस्थ होने के बाद 42 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अबतक 120103 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। जिसमे 1603 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं 449 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।